चम्बा: मेडिकल कालेज चम्बा में हुआ प्रोस्टेट ग्लैंड का सफल ऑपरेशन
Chamba, Chamba | May 11, 2024 पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में सर्जरी डिपार्टमेंट की टीम ने मरीज का ओपन प्रोस्टेटक्टोमी का सफल ऑपरेशन किया है। मेडिकल कॉलेज चम्बा में पहली बार इस तरह का ऑपरेशन किया गया है। इस ऑपरेशन की सुविधा आरंभ होने से अब मरीजों को टांडा या आईजीएमसी शिमला का रूख नहीं करना पड़ेगा। यह जानकारी शनिवार को सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी ने दी।