चम्बा: घूम-जंजला मार्ग पर एक व्यक्ति ने बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही को किया अवरुद्ध, ग्रामीणों ने डीसी चम्बा को सौंपी शिकायत
Chamba, Chamba | May 11, 2024 जिला चम्बा के घूम जंजला मार्ग पर एक व्यक्ति ने बैरियर लगा कर वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध कर दिया है। यही नहीं, व्यक्ति द्वारा लोगों से अवैध रूप से वसूली भी की जा रही हैं। यह आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को डी.सी. चम्बा मुकेश रेप्सवाल को सौंपे शिकायत पत्र में लगाया है। उन्होंने डीसी से मामले की जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने मांग की है।