बिजावर: बिजावर में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बृज किशोर प्यासी की धार्मिक पदयात्रा का भव्य स्वागत, जटाशंकर धाम के लिए जनसमूह रवाना
बिजावर में गुरुवार शाम 4 बजे ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बृज किशोर प्यासी की श्री जटाशंकर धाम के लिए निकली धार्मिक पदयात्रा का मुन्ना राजा और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हुए और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ यात्रा जटाशंकर धाम पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।