भितरवार: भितरवार में हम्मालों की हड़ताल समाप्त, एसडीएम की पहल पर प्रशासन और हम्मालों के बीच बनी सहमति
भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया ने हम्मालों और व्यापारियों के जनप्रतिनिधियों को बुलाकर चर्चा की। सहमति होते ही हम्मालों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी और काम पर लौट आए। व्यापारियों ने भी नई दरों पर काम करने की सहमति जताई। हड़ताल खत्म होते ही मंडी में रौनक लौट आई और किसानों को राहत मिली। प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों और किसानों ने सराहना की है।