सरधना: समोली में अपहोल्ड परियोजना के अंतर्गत सेवा समाज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन, शिक्षा के प्रति जागरूक
दौराला ब्लॉक के ग्राम समौली में मेरठ सेवा समाज द्वारा संचालित अपहोल्ड परियोजना के अंतर्गत 'अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस' अत्यंत उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार करना, महिलाओं व बच्चों को साक्षरता से जोड़ना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।