लखीसराय: विष्णु महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किऊल नदी तट आस्था से गूंजा
लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित किऊल नदी तट पर आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते 2 मई से चल रहे इस महायज्ञ को लेकर सोमवार की पूर्वाह्न 8:30 पर यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखी गई।महायज्ञ में महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग श्रद्धालु यज्ञस्थल पर परिक्रमा करते नजर आए