कुंडा: लोकईयापुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटा टमाटरों से लदा ट्रक, मची लूट
महेशगंज थाना क्षेत्र के लोकईयापुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर 12.30 बजे टमाटर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस और NHAI की एम्बुलेंस ने अस्पताल भेजा। वहीं, सड़क पर बिखरे टमाटरों को लूटने के लिए ग्रामीणों में होड़ मच गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।