*पलवल में 17 अक्टूबर को होगा ई-स्कूटर वितरण समारोह का आयोजन*
*- केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर दिव्यांगजनों को देंगे विशेष ई-स्कूटर का तोहफा*
*- केवल उन्हीं दिव्यांग लाभार्थियों को मिलेगा ई-स्कूटर जिन्हें दूरभाष के माध्यम से दी गई है सूचना*
*- ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन*
*पलवल, 16 अक्टूबर।*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 अक्टूबर को पलवल में इलेक्ट्रिक स्कूटर वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह का आयोजन शनिवार 17 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में होगा, जिसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर इस अवसर पर केवल उन्हीं पात्र दिव्यांग लाभार्थियों जिन्हें दूरभाष के माध्यम से इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राप्त करने बारे सूचना दी गई है, को इलेक्ट्रिक स्कूटर वितरित करेंगे। दिव्यांगजनों को विशेष ई-स्कूटर उपलब्ध कराने की यह पहल उनकी गतिशीलता, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और जरूरतमंद लोगों के कल्याण से जुड़े कार्यों को प्रोत्साहित करना है। इस सेवा संकल्प अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराने की पहल उन्हें आवागमन में सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
000
Palwal, Palwal | Oct 16, 2026