चौसा: घोषई चौसा के श्री 108 पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
कलश शोभायात्रा के दौरान हजारों कन्याओं के साथ भक्त संगीत की धुन पर झूमते नजर आए। 'जय श्री राम' के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में महिलाएं पीले एवं लाल वस्त्र धारण व सिर पर कलश लिए हुए यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा बैंड बाजो के साथ निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं व मंडल के सदस्यों ने भजन कीर्तन और नाचते गाते हुए आनंद लिया।