घाघरा: ईटकिरी-देवाकी में हिंडालको के खिलाफ ग्रामीणों का 11वें दिन आंदोलन जारी, ट्रक परिचालन रोकने का निर्णय
Ghaghra, Gumla | Sep 24, 2026 हिंडाल्को कंपनी के विरुद्ध चल रहे आंदोलन के 11वें दिन झमाझम बारिश के बावजूद आंदोलनकारी आंदोलन स्थल पर डटे रहे। इस दौरान बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 सितंबर से क्षेत्र के विभिन्न खनन क्षेत्रों से निकलने वाले बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन पूरी तरह बंद कराया जाएगा।