चकरनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से परेशान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर12 बजे एसडीएम रोहित कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा कार्यकर्ताओं ने निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने, अघोषित कटौती पर रोक लगाने और फाल्ट का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि अनियमित आपूर्ति से ग्रामीणों के साथ किसानों की सिंचाई और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही