दधि कार्यक्रम में गाना बजाने को लेकर विवाद, मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ गांव में दधि कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित देशराज पुत्र संतू निवासी ग्राम रेहरियामऊ ने 12 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर गांव के राजू पुत्र शंकर, दुर्गेश पुत्र बबलू समेत पांच नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को दधि कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर अतरौली थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने पुलिस की कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी है।
Bilgram, Hardoi | Sep 14, 2026