हथुआ: मोकामा विधायक अनंत सिंह निजी समारोह में सेमराव पहुंचे, देर रात तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम
मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में विधायक एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए गोपालगंज पहुंचे थे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, विधायक अनंत सिंह ने सबसे पहले प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे जिले के हथुआ प्रखंड के सेमराव गांव पहुंचे।