आगर: गो सेवक मेत्री कल्याण संगठन ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टोरेट में डिप्टी कलेक्टर किरण बरबड़े को ज्ञापन सौंपा
कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता गो सेवक मेत्री कल्याण संगठन ने बुधवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलेक्टोरेट में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने 8 सूत्रीय मांगें रखीं।संगठन ने कहा कि सरकार ने दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।