मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर हुई मारपीट दो व्यक्ति घायल
रजौली थाना क्षेत्र के लालू मोड़ पर बीती रात मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें खजूरी बिगहा गांव के सकलदेव यादव का पुत्र टोटो चालक सिंपू यादव व पिंटू यादव का पुत्र सचिन यादव घायल हो गया। दोनों घायल युवकों ने बताया कि रामदेव गांव के दर्जनों युवकों ने लालू मोड़ के सड़क पर पहले से घात लगाकर बैठा था और जैसे ही हम टोटो लेकर रामदेव मोड़ पर आए वैसे ही एकाएक प्रहार कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पास में रहे मोबाइल भी छीन लिया व कुछ रकम भी छीन लिया एवं सचिन यादव ने बताया कि मेरा बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक डॉo पारितोष कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बताया कि युवक का स्थिति अच्छा है प्राथमिक उपचार कर युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दिया जाएगा। वहीं घायलों ने बताया कि थाना को भी लिखित आवेदन दिया गया है और न्याय का गुहार लगाया गया है इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है जांच पड़ताल किया जा रहा है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Rajauli, Nawada | Oct 22, 2026