⛔ मधेपुरा: बड़ी दुर्गा मंदिर में मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन, डांडिया कार्यक्रम के साथ हुई शुरुआत
मधेपुरा।जिला मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में आज दुर्गा पूजा मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया।
मंदिर कमेटी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के साथ ही डांडिया कार्यक्रम की भी शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए।मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, दुकानें और खान-पान के स्टॉल लगाए गए हैं। डांडिया नाइट्स को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times