आबू रोड: आबूरोंड के तलवार नाका सड़क किनारे युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, अज्ञात बदमाशों ने चाकू से किए वार
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है,जहां सड़क किनारे एक बाइक सवार युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।घटना तलवार नाका निकली फली के पास की बताई जा रही है,जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11 बजे एक युवक सड़क किनारे गंभीर घायल अवस्था में पड़ा मिला।