जीवन रक्षा के लिए रक्तदान सबसे पुनीत कार्य - विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊमरी में ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित हुआ रक्तदान शिविर एवं सघन पौधरोपण
‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊमरी परिसर में गरिमामय वातावरण में पौधरोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में कुल 100 पौधे रोपे गए, वहीं मानव सेवा के संकल्प के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में 14 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण और जीवन रक्षा के लिए रक्तदान सबसे पुनीत कार्य है। उन्होंने आमजन से पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उमरी सरपंच वीरेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिलाख सिंह यादव, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. तपस शर्मा, डॉ. अनुज गुप्ता, डॉ. मयंक शर्मा सहित अस्पताल के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने पौधरोपण कर पौधों की नियमित देखरेख का संकल्प लिया तथा रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind