सेवा संकल्प यात्रा का मेहगांव में भव्य स्वागत!
आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे 'सेवा संकल्प यात्रा' (बनारस से गुजरात) का ऐतिहासिक एवं भव्य आगमन मेहगांव की पावन धरा पर हुआ।।।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारि एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का अत्यंत उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 🌸✨
कार्यक्रम में हमारे मार्गदर्शक एवं ऊर्जावान माननीय मंत्री श्री राकेश शुक्ला जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र नरवरिया जी सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नेतागण और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस आयोजन को सफल बनाने में भाजपा मंडल मेहगांव के सभी सम्मानित पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण तथा क्षेत्र के समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई।
"सेवा, समर्पण और संकल्प" के इस पवित्र जनसेवा अभियान को अपना अभूतपूर्व सहयोग देने वाले हमारे सभी देवर्षि तुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद! 🙏❤️