आयुष विभाग ने ग्राम रोहिनी जागीर में मनाया 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
मेगा शिविर में दी स्वास्थ्य व औषधीय पौधों की जानकारी
लहार। आयुष विभाग द्वारा 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम रोहिनी जागीर में एक दिवसीय मेगा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय (थीम) “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” रखा गया,शिविर की शुरुआत शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश सिंह, समाजसेवी जय नारायण श्रीवास्तव एवं आयुष विभाग की होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधवी सूर्यवंशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर की,डॉ. माधवी सूर्यवंशी ने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन धरोहर बताते हुए स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार, रोग-प्रतिरोधक क्षमता और स्वास्थ्य संरक्षण में इसके महत्व पर प्रकाश डाला,राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (NMPB) द्वारा चिन्हित औषधीय पौधों की पहचान, संरक्षण व उपयोग की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को इनकी खेती को अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया,शिविर के सफल आयोजन में कुसुम करैया (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता), मोहित सिकरवार (दवासाज), आयुष करैया (योग प्रशिक्षक), राखी करैया, पप्पू वाल्मीकि, सुमन वर्मा, लीलावती और नगमा बानो का विशेष सहयोग रहा,शिविर में आयुष विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।