इटाढ़ी: पकड़ी-नारायणपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से बाइक लूटी, पुलिस जांच में जुटी
Itarhi, Buxar | Apr 25, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र में लूट की एक घटना सामने आई है। पकड़ी-नारायणपुर पथ स्थित महिला-कलपोखर गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को डराकर उसकी बाइक लूट ली। घटना के संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक झा ने बताया कि रोहतास जिले के दिनारा निवासी कमला चौधरी के पुत्र पंकज कुमार मनोहरपुर से अपनी टीवीएस बाइक से घर लौट रहे थे।