गुना: जिला पंचायत कार्यालय में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए
Guna, Guna | Apr 24, 2026 गुना जिला पंचायत कार्यालय में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम हुआ। जिला सीईओ अभिषेक दुबे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारिका क्षितिज लंबा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिला सीईओ ने जिले में विभिन्न उपलब्धिया योजनाएं और ग्राम पंचायत से जिला पंचायत तक के कार्यों की जानकारी दी।