कोरबा जिला पुलिस महकमे में हुए एक प्रशासनिक आदेश ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 29 जून को जारी आदेश में कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कोतवाली थाना प्रभारी और कोतवाली टीआई बी. पटेल को कटघोरा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया था।
मंगलवार सुबह धर्मनारायण तिवारी ने कोतवाली पहुंचकर विधिवत चार्ज भी संभाल लिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद शाम को नया आदेश जारी कर उन्हें रक्षित केंद्र भेज दिया गया। वहीं हरदी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना को कोतवाली की कमान सौंप दी गई।
कुछ ही घंटों में हुए इस अप्रत्याशित तबादले को लेकर पुलिस महकमे और शहर में चर्चाओं का दौर तेज है। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे प्रशासनिक निर्णय बताया जा रहा है, लेकिन इतने कम समय में बदलाव की वजह क्या रही, इस पर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से
Korba, Korba | Jul 1, 2026