ईचागढ़: ईचागढ़ में पारंपरिक बांदना पर्व की धूम, बैलों की पूजा-आरती और उत्सव
ईचागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में बांदना पर्व की खुशियों के बीच बैलों की पूजा अर्चना और पारंपरिक उत्सव का आयोजन हुआ। तीन दिनों तक जारी इस त्योहार में ढोल-नगाड़ों की थाप और अहीरा गीतों के साथ बैलों को सजाकर नचाया जाता है, जिससे किसानों की कृषि परंपरा और पशुधन के प्रति आभार प्रकट होता है।