मंडला: मोहगांव में गोंगपा ने सभा आयोजित की, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए
Mandla, Mandla | Apr 4, 2026 मोहगांव विकासखंड मुख्यालय में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना पिछले 50 दिनों से लगातार जारी है। जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम के नेतृत्व में कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। शनिवार 3 बजे गोंगपा पदाधिकारी व कार्यकार्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर धरना दिया।