नौगढ़: सीडीओ ने नौगढ़ आईटीआई का किया निरीक्षण, 15 दिन में हैंडओवर के दिए निर्देश
नौगढ़ में शनिवार दोपहर 3 बजे सीडीओ आर.जगत साईं ने नव-निर्मित आईटीआई भवन का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य पूरा मिला, लेकिन हैंडओवर की प्रक्रिया लंबित थी। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को औपचारिकताएं पूरी कर 10 से 15 दिनों में भवन हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।सीडीओ ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और शेष प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया।