उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हाईवे पर दो कारों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार रात कटघर जीरो पॉइंट से दिल्ली जाने वाले फ्लाईओवर पर कार सवार तेज रफ्तार में स्टंट करते नजर आए। इस दौरान अन्य वाहनों का रास्ता भी बाधित किया गया। कार सवारों की इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
.
.
.
.
#Moradabad #CarStunt #ViralVideo #RoadSafety #TrafficPolice #UPPolice #UPNews #NHPBharat