केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यहां गायों के लिए पौष्टिक ‘सुपरफूड’ विकसित करने के लिए वैज्ञानिक शोध किया जाएगा। साथ ही दूध, घी, दही और गोबर से बने उत्पाद तैयार किए जाएंगे। उन्होंने किसानों से खेती के साथ पशुपालन करने और रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि टिकाऊ आजीविका के माध्यम से गांवों को गरीबी मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है।
.
.
.
.
#ShivrajSinghChouhan #Mathura #KamdhenuGaushala #NaturalFarming #GauSeva #Agriculture #Farmers #UPNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Nov 29, 2026