परिहार: रात के अंधेरे में अवैध खनन, जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल
परिहार प्रखंड क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल जारी रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। दिन ढलते ही खनन गतिविधियां तेज होने की चर्चा है। अंधेरे की आड़ में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग की सक्रियता नजर नहीं आ रही। आखिर रात के सन्नाटे में चल रहे