मड़ावरा: बम्होरी कलां और लिधौरा गाँव में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बम्होरी कलां और लिधौरा गाँव में लड़ाई झगड़ा करके शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को बुधवार को शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है।बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बम्होरी कलां और लिधौरा गाँव में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे हैं।इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और अलग अलग स्थान से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।