गुना नगर: कलेक्टर ने स्थानीय निर्वाचन के ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर ईवीएम स्ट्रांग रूम का गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने डिप्टी कलेक्टर महेश बमन्हा एवं डिप्टी कलेक्टर जिया फातिमा एवं स्थानीय निर्वाचन कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण में ईवीएम स्ट्रांग रूम का बारीकी से जायजा लिया। एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त की। स्थानीय कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।