गुना नगर: चांदवाड़ी के जंगल में जुआ खेल रहे 2 लोगों को कैंट थाना पुलिस ने पकड़ा, दो भागने में हुए सफल; नकदी रुपए किए जब्त
गुना में कैंट थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, मूखबीर की सूचना पर शहर में चांदवाड़ी के जंगल में दविश दी। दो लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। दो लोग भागने में सफल हो गए। मौके से 16000 के लगभग रुपए जप्त किए है। पकड़े गए और भागे गए चारों लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।