चौकी खलटाका थाना बलकवाड़ा पुलिस ने अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सुपर कैरी टेम्पो से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 18 गौवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल तीन वाहनों को भी जब्त किया है, जिनकी कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खलघाट की ओर से तीन सुपर कैरी टेम्पो में गौवंश का अवैध परिवहन क