CM धामी को आया गुस्सा, अधिकारी से बोले-किससे बात कर रहे हो, ये कोई सामान्य मीटिंग है क्या?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि शिकायतों को औपचारिक रूप से बंद करने के बजाय उनका वास्तविक समाधान हो। 30 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने, ‘स्पेशल क्लोज’ और ‘फोर्स क्लोज’ से बचने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान सीएम ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर निस्तारण की वास्तविक स्थिति भी जानी और चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पेंशन व पेयजल से जुड़ी शिकायतों के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #CMHelpline1905 #UttarakhandNews #Dehradun #PahadSamachar