बलरामपुर: थाना महराजगंज तराई में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन, कई मामलों का कराया गया निस्तारण
थाना महराजगंज तराई में शनिवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता पहुंचे, जिनकी समस्याओं को डीएम व एसपी ने व्यक्तिगत रूप से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे लोगों में संतोष दिखा।