लंभुआ: बधूपुर गांव में करंट की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत, घर में है शोक का माहौल
लंभुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बधूपुर निवासी चौथी पुत्र सुखई की शनिवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पुत्र नंदलाल ने बताया कि गांव में स्थित रिंकू सिंह के ट्यूबल पर धान में पानी भरने के लिए गए हुए थे मोटर में करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हम लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित