लंभुआ: मिश्रपुर पुरैना में 2 गोलियों में ढ़ेर हो गया था बदमाश मंगेश, STF के एनकाउंटर में सिर और बाएं हाथ में लगी थी बुलेट
यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश मंगेश यादव दो गोलियों में ढ़ेर हो गया था। उसके सिर व बाएं हाथ में गोली लगी थी। शरीर में इसके अतिरिक्त कही चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। कोतवाली देहात थाना अंतर्गत मिश्रपुर पुरैना गांव के पास गुरुवार तड़के एक लाख का इनामी बदमाश मंगेश यादव मुठभेड़ में मारा गया था।