लंभुआ: छतौना खुर्द में पार्टी में तमंचा लहराकर नाचने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, वायरल किया था वीडियो
ग्राम बनहरा में बर्थडे पार्टी में वीडियो तमंचा सहित नाचने का वायरल हुआ था। छतौना खुर्द में टयूबेल के पास तमंचा लहराने वाले आरोपी रौनक सिंह पुत्र दिनेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उप निरीक्षक शिवजनम यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।