रायडीह: रायडीह में जंगली हाथियों का तांडव, रात के अंधेरे में सिकोई पंचायत के दो गांवों में घुसे
Raidih, Gumla | Sep 8, 2026 रायडीह वन क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सिकोई पंचायत के दो गांवों में बीती रात दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने तियन टोंगरी और तुरीडीह गांव में घुसकर चार ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया।