मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव जलाने के आरोप में सोल्दा निवासी युवक को किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने पत्नी की हत्या करके सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने बाले सोल्दा निवासी एक युवक को शुक्रवार को सुवह 9 बजे सोल्दा गाँव से गिरफ्तार किया है।गुरुवार को सोंरई और उल्दना खुर्द के बीच जंगल मे एक महिला का जला हुआ शव मिला था।जिसकी पहचान सोल्दा निवासी के रूप में हुई थी। मृतका के पिता ने उक्त युवक पर हत्या करके शव जलाने का आरोप लगाया था।