भीमपुर: भीमपुर के ग्रामीणों ने विधायक चौहान से जनसमस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर मुलाकात व चर्चा की
Bhimpur, Betul | Aug 21, 2026 भीमपुर और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों ने विधायक महेंद्र सिंह चौहान से बैतूल के विधायक जन सुनवाई कार्यलय में मुलाकात की । इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक चौहान को सड़क, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराया और ईटोकन में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की विधायक ने संबंधीत अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए