Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

#vlogermukesh0 #viral #video #trending #reels #vlogermukesh #vlog #viralvideo #trendingreels

Bihpur, Bhagalpur | Mar 7, 2025

MORE NEWS

भागलपुर, 27 जून 2026। जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय, कहलगांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
      निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यालय के अभिलेखों का समुचित संधारण एवं अद्यतन रखरखाव करने के भी निर्देश दिए।
        जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ करें।
      निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव श्री कृष्ण चंद्रगुप्त, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, कहलगांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कहलगांव, अंचल अधिकारी, कहलगांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 27 जून 2026। जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय, कहलगांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यालय के अभिलेखों का समुचित संधारण एवं अद्यतन रखरखाव करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ करें। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव श्री कृष्ण चंद्रगुप्त, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, कहलगांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कहलगांव, अंचल अधिकारी, कहलगांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jun 27, 2026

भागलपुर, 27 जून 2026. एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा 01 जून से 27 जून 2026 तक आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान (Girls Empowerment Mission-GEM) 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    समारोह की मुख्य अतिथि भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय थीं। उनके साथ कहलगाँव के अनुमंडल पदाधिकारी श्री कृष्ण चन्द्र गुप्ता भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने बालिकाओं को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं साहस के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास ही उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम बनाएंगे।
          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनटीपीसी कहलगाँव के परियोजना प्रमुख (प्रभारी) श्री मनोरंजन परिदा ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, व्यक्तित्व निर्माण एवं जीवन कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में श्री श्रीनाथ मारीसेट्टी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश डाइक मैनेजमेंट), श्रीमती मधुमिता दास, सृष्टि समाज की उपाध्यक्षा, श्रीमती ऊषा मारीसेट्टी सहित एनटीपीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
      इस अवसर पर एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा पहली बार बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तिका में अभियान की प्रमुख गतिविधियों, उपलब्धियों तथा प्रतिभागी बालिकाओं के प्रेरणादायी अनुभवों का संकलन किया गया है।
         इस वर्ष आयोजित अभियान में कुल 127 बालिकाओं ने भाग लिया। 27 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कराटे, योग, आत्मरक्षा, विज्ञान, कला एवं शिल्प सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जीवन कौशल का विकास किया गया।
       समापन समारोह में बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, GEM पुस्तिका तथा हिंदी की पाँच प्रेरणादायी पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।
     एनटीपीसी का यह बालिका सशक्तिकरण अभियान ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया।

Dr Nawal Kishor 
District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 27 जून 2026. एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा 01 जून से 27 जून 2026 तक आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान (Girls Empowerment Mission-GEM) 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय थीं। उनके साथ कहलगाँव के अनुमंडल पदाधिकारी श्री कृष्ण चन्द्र गुप्ता भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने बालिकाओं को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं साहस के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास ही उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम बनाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनटीपीसी कहलगाँव के परियोजना प्रमुख (प्रभारी) श्री मनोरंजन परिदा ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, व्यक्तित्व निर्माण एवं जीवन कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में श्री श्रीनाथ मारीसेट्टी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश डाइक मैनेजमेंट), श्रीमती मधुमिता दास, सृष्टि समाज की उपाध्यक्षा, श्रीमती ऊषा मारीसेट्टी सहित एनटीपीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा पहली बार बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तिका में अभियान की प्रमुख गतिविधियों, उपलब्धियों तथा प्रतिभागी बालिकाओं के प्रेरणादायी अनुभवों का संकलन किया गया है। इस वर्ष आयोजित अभियान में कुल 127 बालिकाओं ने भाग लिया। 27 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कराटे, योग, आत्मरक्षा, विज्ञान, कला एवं शिल्प सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जीवन कौशल का विकास किया गया। समापन समारोह में बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, GEM पुस्तिका तथा हिंदी की पाँच प्रेरणादायी पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। एनटीपीसी का यह बालिका सशक्तिकरण अभियान ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jun 27, 2026

भागलपुर, 27 जून 2026। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम-सह-कार्यशाला का आज भव्य शुभारंभ हुआ। देशभर से आम की एक हजार से अधिक किस्मों की प्रदर्शनी लगाई गई है। राज्यभर से आए आम प्रेमियों एवं आम उत्पादक किसानों की उपस्थिति से सबौर का ऐतिहासिक परिसर पूरी तरह आममय हो गया है। परिसर को आम के आकर्षक कटआउट एवं विभिन्न कलात्मक डिजाइनों से सजाया गया है। बहुउद्देशीय कक्ष में देशभर से लाए गए विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी एवं विक्रय काउंटर भी लगाए गए हैं।
कर्पूरी सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र, जर्दालू आम के पौधे एवं फल भेंटकर स्वागत करने के साथ हुआ। इस द्विदिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार उपस्थित रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में भागलपुर के सांसद श्री अजय मंडल, विधायक श्री रोहित पांडे, आईसीएआर के सहायक निदेशक (उद्यानिकी) डॉ. विश्वबंधु पटेल तथा एआईसीआरपी, बेंगलुरु के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश पाटिल सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
    इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय जिस प्रकार कार्य कर रहा है, उससे वह दिन दूर नहीं जब बिहार कृषि के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।
भागलपुर के सांसद श्री अजय मंडल ने कहा कि भागलपुर पहले सिल्क सिटी के नाम से प्रसिद्ध था, लेकिन अब बिहार कृषि विश्वविद्यालय के प्रयासों से यह जर्दालू सिटी के रूप में भी पहचान बना रहा है।
विधायक श्री रोहित पांडे ने कहा कि भागलपुर के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां राष्ट्रीय आम समागम का आयोजन हो रहा है।
     आईसीएआर के सहायक निदेशक (उद्यानिकी) डॉ. विश्वबंधु पटेल ने कहा कि इस आम समागम में देशभर के किसानों द्वारा लगाई गई आमों की प्रदर्शनी अद्वितीय और बेमिसाल है।
    बिहार कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने कहा कि सबौर की धरती आम अनुसंधान एवं विकास के लिए ऐतिहासिक रही है। विश्व की पहली संकर (हाइब्रिड) आम की किस्म वर्ष 1951 में पहली बार सबौर से विकसित हुई थी। आगे चलकर बिहार कृषि विश्वविद्यालय के प्रयासों से जर्दालू आम को जीआई टैग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज बिहार आम उत्पादन में सातवें स्थान से आगे बढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है तथा आने वाले समय में बिहार जीआई उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
     श्रेष्ठ आम उत्पादकों को मिला सम्मान
देश के आठ राज्यों से आए आम उत्पादकों में से चार श्रेष्ठ आम उत्पादकों को सम्मानित किया गया
श्री राजेन्द्र कुमार यादव — बिहार (सुपौल)
श्रीमती अनीता दासी — झारखंड
श्री विमान मंडल — पश्चिम बंगाल
श्री सत्यनारायण चुंदरू — ओडिशा
केवीके सबौर को मिला सम्मान
कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर को उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए सम्मानित किया गया।
    अजब-गजब के आम
विश्वविद्यालय में जहां राष्ट्रीय आम समागम एवं आम उत्पादन विषय पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है, वहीं बहुउद्देशीय कक्ष में लगी आम विविधता प्रदर्शनी में देशभर से लाई गई एक हजार से अधिक किस्मों के दुर्लभ एवं अनूठे आमों को देखकर दर्शक दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। कोई ढाई किलोग्राम वजन वाले आम को देखकर आश्चर्यचकित है तो कोई नूरजहां आम की विशेषताओं से प्रभावित है।
     इन आमों को देखने के लिए उमड़ रही है भीड़ :
आइसक्रीम आम – फ्रीजर में रखने पर एक वर्ष तक खराब नहीं होता।
     मियाजाकी आम – जापान का विश्व प्रसिद्ध एवं अत्यंत महंगा आम।
     एप्पल मैंगो – सेब जैसे स्वाद एवं आकार वाला आम।
      गदाधार आम – लगभग ढाई किलोग्राम वजन का आम।
      क्यूज़म मैंगो – लगभग डेढ़ किलोग्राम वजन का आम।
काजू आम – काजू के आकार जैसा छोटा आम।
रेड इनोवरी – थाईलैंड की आकर्षक किस्म।
इसके अतिरिक्त देसी किस्मों में केसर, स्वर्णरेखा, फाजली, मालदह, अंबिका, अरुणिमा, वनराज, किशन भोग, हिमसागर, नीलम, लालिमा एवं गुलाबखास सहित सैकड़ों किस्मों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
     जर्दालू जैसा कोई नहीं
एक हजार से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी दर्शकों को रोमांचित कर रही है। बाहर से आए आम प्रेमियों का कहना है कि अनेक दुर्लभ एवं सुगंधित किस्मों को देखकर वे आश्चर्यचकित हैं, लेकिन भागलपुर का जर्दालू आम अपनी विशिष्ट सुगंध और स्वाद के कारण सभी में सबसे अलग और विशेष है।
    आम खाओ प्रतियोगिता
आम समागम का प्रमुख आकर्षण "आम खाओ प्रतियोगिता" बनी हुई है। इसमें कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क देकर भाग ले सकता है तथा सर्वाधिक आम खाने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
    खरीद सकते हैं आम और आम के पौधे
राष्ट्रीय आम समागम में प्रदर्शनी के साथ-साथ आगंतुक देशभर से आए विभिन्न किस्मों के आम खरीद सकते हैं। साथ ही जर्दालू, मालदह, आम्रपाली, गुलाबखास आदि प्रमुख किस्मों के पौधे भी उपलब्ध हैं।
     कल माननीय राज्यपाल एवं कृषि मंत्री होंगे शामिल
राष्ट्रीय आम समागम-सह-कार्यशाला के दूसरे दिन बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन एवं कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 27 जून 2026। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम-सह-कार्यशाला का आज भव्य शुभारंभ हुआ। देशभर से आम की एक हजार से अधिक किस्मों की प्रदर्शनी लगाई गई है। राज्यभर से आए आम प्रेमियों एवं आम उत्पादक किसानों की उपस्थिति से सबौर का ऐतिहासिक परिसर पूरी तरह आममय हो गया है। परिसर को आम के आकर्षक कटआउट एवं विभिन्न कलात्मक डिजाइनों से सजाया गया है। बहुउद्देशीय कक्ष में देशभर से लाए गए विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी एवं विक्रय काउंटर भी लगाए गए हैं। कर्पूरी सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र, जर्दालू आम के पौधे एवं फल भेंटकर स्वागत करने के साथ हुआ। इस द्विदिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार उपस्थित रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में भागलपुर के सांसद श्री अजय मंडल, विधायक श्री रोहित पांडे, आईसीएआर के सहायक निदेशक (उद्यानिकी) डॉ. विश्वबंधु पटेल तथा एआईसीआरपी, बेंगलुरु के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश पाटिल सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय जिस प्रकार कार्य कर रहा है, उससे वह दिन दूर नहीं जब बिहार कृषि के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा। भागलपुर के सांसद श्री अजय मंडल ने कहा कि भागलपुर पहले सिल्क सिटी के नाम से प्रसिद्ध था, लेकिन अब बिहार कृषि विश्वविद्यालय के प्रयासों से यह जर्दालू सिटी के रूप में भी पहचान बना रहा है। विधायक श्री रोहित पांडे ने कहा कि भागलपुर के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां राष्ट्रीय आम समागम का आयोजन हो रहा है। आईसीएआर के सहायक निदेशक (उद्यानिकी) डॉ. विश्वबंधु पटेल ने कहा कि इस आम समागम में देशभर के किसानों द्वारा लगाई गई आमों की प्रदर्शनी अद्वितीय और बेमिसाल है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने कहा कि सबौर की धरती आम अनुसंधान एवं विकास के लिए ऐतिहासिक रही है। विश्व की पहली संकर (हाइब्रिड) आम की किस्म वर्ष 1951 में पहली बार सबौर से विकसित हुई थी। आगे चलकर बिहार कृषि विश्वविद्यालय के प्रयासों से जर्दालू आम को जीआई टैग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज बिहार आम उत्पादन में सातवें स्थान से आगे बढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है तथा आने वाले समय में बिहार जीआई उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनेगा। श्रेष्ठ आम उत्पादकों को मिला सम्मान देश के आठ राज्यों से आए आम उत्पादकों में से चार श्रेष्ठ आम उत्पादकों को सम्मानित किया गया श्री राजेन्द्र कुमार यादव — बिहार (सुपौल) श्रीमती अनीता दासी — झारखंड श्री विमान मंडल — पश्चिम बंगाल श्री सत्यनारायण चुंदरू — ओडिशा केवीके सबौर को मिला सम्मान कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर को उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए सम्मानित किया गया। अजब-गजब के आम विश्वविद्यालय में जहां राष्ट्रीय आम समागम एवं आम उत्पादन विषय पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है, वहीं बहुउद्देशीय कक्ष में लगी आम विविधता प्रदर्शनी में देशभर से लाई गई एक हजार से अधिक किस्मों के दुर्लभ एवं अनूठे आमों को देखकर दर्शक दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। कोई ढाई किलोग्राम वजन वाले आम को देखकर आश्चर्यचकित है तो कोई नूरजहां आम की विशेषताओं से प्रभावित है। इन आमों को देखने के लिए उमड़ रही है भीड़ : आइसक्रीम आम – फ्रीजर में रखने पर एक वर्ष तक खराब नहीं होता। मियाजाकी आम – जापान का विश्व प्रसिद्ध एवं अत्यंत महंगा आम। एप्पल मैंगो – सेब जैसे स्वाद एवं आकार वाला आम। गदाधार आम – लगभग ढाई किलोग्राम वजन का आम। क्यूज़म मैंगो – लगभग डेढ़ किलोग्राम वजन का आम। काजू आम – काजू के आकार जैसा छोटा आम। रेड इनोवरी – थाईलैंड की आकर्षक किस्म। इसके अतिरिक्त देसी किस्मों में केसर, स्वर्णरेखा, फाजली, मालदह, अंबिका, अरुणिमा, वनराज, किशन भोग, हिमसागर, नीलम, लालिमा एवं गुलाबखास सहित सैकड़ों किस्मों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जर्दालू जैसा कोई नहीं एक हजार से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी दर्शकों को रोमांचित कर रही है। बाहर से आए आम प्रेमियों का कहना है कि अनेक दुर्लभ एवं सुगंधित किस्मों को देखकर वे आश्चर्यचकित हैं, लेकिन भागलपुर का जर्दालू आम अपनी विशिष्ट सुगंध और स्वाद के कारण सभी में सबसे अलग और विशेष है। आम खाओ प्रतियोगिता आम समागम का प्रमुख आकर्षण "आम खाओ प्रतियोगिता" बनी हुई है। इसमें कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क देकर भाग ले सकता है तथा सर्वाधिक आम खाने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। खरीद सकते हैं आम और आम के पौधे राष्ट्रीय आम समागम में प्रदर्शनी के साथ-साथ आगंतुक देशभर से आए विभिन्न किस्मों के आम खरीद सकते हैं। साथ ही जर्दालू, मालदह, आम्रपाली, गुलाबखास आदि प्रमुख किस्मों के पौधे भी उपलब्ध हैं। कल माननीय राज्यपाल एवं कृषि मंत्री होंगे शामिल राष्ट्रीय आम समागम-सह-कार्यशाला के दूसरे दिन बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन एवं कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jun 27, 2026