कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर निशा भगत की मौत की सीबीआई जांच की मांग
Kanke, Ranchi | Nov 7, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता कर निशा भगत की मौत की सीबीआई जांच की मांग की गई। बीजेपी के एसटी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष समीर उरांव ने आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निशा भगत आदिवासियों की जमीन, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही थीं।