हथुआ: मीरगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 487.8 लीटर शराब बरामद, स्कॉर्पियो जब्त
गोपालगंज जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढ़ाला के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। जांच के दौरान स्कॉर्पियो से 487.8 लीटर शराब बरामद, वाहन जब्त.