हसनपुर: रहरा थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत
रहरा थाना क्षेत्र स्थित भावली गांव के पास सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला चंद्रा देवी की जान चली गई। रूपा नांगल गांव की रहने वाली चंद्रा देवी अपनी जेठानी गंगा देई के निधन पर शोक जताने और दाह संस्कार में शामिल होने भावली गांव आई थीं। शाम को जब वह स्कूटी से वापस लौट रही थीं, तभी पानी की टंकी के पास सामने से रॉन्ग साइड आ रहे तेज रफ्तार स्वराज।