श्योपुर: वक्फ संपत्तियां बचाने के लिए कोर्ट ही एकमात्र विकल्प: मसूद, भोपाल विधायक ने श्योपुर में वक्फ कमेटियों से की चर्चा
श्योपुर। आज बुधवार को दोपहर 01 बजे भोपाल विधायक एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता आरिफ मसूद श्योपुर आये जिन्होनंे सबसे पहले भोपाल सड़क दुर्घटना में मृतक हुए चार परिवारो के घर पहंुचकर सांत्वना प्रकट की एवं मृतको के परिजनो को ढांढस बंधाया। इसके पश्चात उन्होंने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि वक्फ जायदादों को लेकर सरकार की मंशा ठीक नहीं है।