बड़वाह: बेड़िया क्षेत्र को 30 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात, मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का वादा पूरा किया: विधायक सचिन बिरला
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के बेड़िया क्षेत्र को 30 बिस्तरीय सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग की अनुविभागीय अधिकारी आरती पटेल ने मंगलवार को विधायक सचिन बिरला एवं सरपंच चंद्रपालसिंह सोहनेर के साथ अस्पताल निर्माण स्थल का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया।और संभावित लेआउट प्लान पर विचार- विमर्श किया।