सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के सराय बाजू गांव के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में लगी आग
सोरांव थाना क्षेत्र के सराय बाजू गांव के समीप रविवार शाम लगभग 5 बजे गेहूं की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक लगभग दो बिस्सा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और उस पर काबू पा लिया।