रांची में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का खुलासा!
जमीन के दाखिल-खारिज और नामांतरण को लेकर विवाद, पुलिस के अनुसार इसी वजह से रची गई थी हत्या की साजिश!
नामकुम के जोरार में अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में रांची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि बड़ा घाघरा की 96 डिसमिल जमीन के नामांतरण को लेकर विवाद चल रहा था। राजस्व कर्मचारी की जांच रिपोर्ट के कारण कई आवेदन अस्वीकृत हो गए थे।
पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। वहीं भोला गोसाई, अमित सिंह और शैलेश समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जमीन विवाद के पीछे आखिर कितनी बड़ी साजिश थी? इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
रांची, झारखंड
#RanchiNews #JharkhandNews #RanchiPolice #Namkum #Arrest #CrimeNews #LandDispute #RevenueEmployee #BreakingNews #LatestNews #RanchiCrime #JharkhandPolice #LoktantraBharat