रांची। राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में सीठियो डैम के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हुआ है। इसे हाफ एनकाउंटर बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कांके गोलीकांड और हजारीबाग गोलीकांड से जुड़े अपराधियों की तलाश में की गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद करीब आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद होने की सूचना है।
घटना के बाद इलाके में पुलिस की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, मुठभेड़ की पूरी जानकारी, घायल अपराधी की पहचान और बरामद हथियारों को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
कांके और हजारीबाग गोलीकांड से जुड़े इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
#Ranchi #RanchiNews #Dhruva #SithioDam #PoliceEncounter #RanchiPolice #Kanke #Hazaribagh #JharkhandNews #CrimeNews #BreakingNews #JharkhandPolice #LatestNews #LoktantraBharat